#Project_Smiling_NariShakti
#SOCHOrganizationUttarakhand
SOCH आर्गनाइजेशन का भी यही उद्देश्य है कि अलग अलग प्रोजैक्ट्स एवं इवेंट के माध्यमों से हम पहाड़ में अपने समाज में ख़ुशियों को जोड़ पाएँ।
कुछ इस तरह का एक प्रोजेक्ट हमने इस बार पहाड़ के गाँवों में किया, इस प्रोजेक्ट का नाम था ” Smiling NariShakti” जो की पहाड़ की नारियों को समर्पित था। पहाड़ की नारियों ने बहुत दुख देखे हैं उनकी मुस्कुराहट बनी रहनी चाहिए।
इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत खेल खेल के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी और ख़ान पान को लेकर जागरूकता किया ।गया। सभी के चेहरों पार मुस्कुराहट देखकर अच्छा लगा। SOCH आर्गनाइजेशन का उद्देश्य भी यही है कि समाज में खुशियों को जोड़ा जा सके।
यह प्रोजेक्ट अच्छे से हो पाया इसके लिए सोच आर्गनजेशन के गाँव में उपस्थित सदस्य दिव्या नेगी, निखिल, अंशुल, आदित्य, पूजा, भास्कर नेगी, शुभम रावत एवं दीप नेगी के साथ साथ अन्य सभी सदस्यों का ह्रदय से आभार। 🙏🙏
सोच के वर्तमान में अलग अलग ज़िलों और गाँवों में अलग अलग प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिसमें गाँव के बच्चों के लिए कंप्यूटर एवं बेसिक इंगलिश लर्निंग सेंटर खोले गये हैं।महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र, बच्चों के कैरियर गाइडेंस कैम्प, स्वास्थ्य जागरूकता कैंप्स, क्रिएटिविटी लर्निंग प्रोजैक्ट्स, समय समय पर पहाड़ में गरीब परिवारों, भूलियों, और ज़रूरतमंद लोगों को राशन, शादी ब्याह में आर्थिक सहायता आदि जैसे अन्य बहुत प्रोजैक्ट्स पर कार्य किया गया है जो आप सभी के सहयोग से आगे भी निरंतर जारी रहेगा।













अगर आप भी हमसे सोच से जुड़ना चाहते हैं और गाँव पहाड़ो में किसी भी तरह की मदद से ख़ुशियाँ जोड़ना चाहते हैं तो तो ज़रूर संपर्क करें।
SOCH Organization – Connecting Happiness
Thanks & Regards
Team SOCH
Whatsapp – +918272801370,
SOCH Organization Uttarakhand
Reg. No. UK0600312023010330
Dehradun, Uttarakhand – 248001

