SOCH सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र” -महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता

हमें आप सभी को सूचित करते हुवे, बडी खुशी हो रही है कि #SOCH_Organization का पहला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र रुद्रप्रयाग,उखीमठ में 1 दिसम्बर 2021 से शुरु हो चुका है |

SOCH Organization का उद्देश्य अपने पहाड की दिदी/भुलियों को आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार से अधिक से अधिक संख्या में जोडना है, जिससे भविष्य में जब जरुरत हो वो अपना छोटा काम शुरु कर सकें और उनका आत्मविश्वास हमेशा ऊंचा रहे | SOCH Organization का यह केन्द्र सडक से लगभग दो-तीन किलोंमीटर गांव बरसाल में है। गांव में इस केन्द्र का खोलने का उद्देश्य आस-पास की गांव की महिलाओं को उनके आस-पास ही सिलाई का प्रशिक्षण देने का है।
SOCH Organization ने एक -दो महिने पहले इस गांव मे सर्वे करया था, जिसमें गांव की सभी महिलाओं ने सिलाई सीखने की इच्छा जताई थी, और फ़िर SOCH Organization ने गांव में ही सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का निश्चय किया। RoshAni ChAuhAn रोशनी चौहान जी जो की SOCH Organization कि सदस्य भी हैं के होम स्टे (कुकुस हाइड होम स्टे) में इस सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र को खोलने का निर्णय लिया गया। फ़िलहाल उषा कंपनी की तीन मशिनों द्वारा प्रशिक्षण शुरु किया जायेगा जिसमें गांव की महिलायें अलग-अलग बैच में आकर प्रशिक्षण लेंगी। हर एकबैच में पांच से छः महिलायें होंगे और ऐसे लगभग पांच से छ: बैच होंगे|

शुरुवात आस-पास की गांव की लगभग तीस-पैन्तीस महिलायें इस केन्द्र का हिस्सा बनेंगी जिन्हे शुरुवात में बेसिक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसके लिये SOCH Organization ने पास के ही एक कुशल महिला टेलर को बतौर प्रशिक्षक (ट्रेनर) चुना है । कुछ महिनों बाद SOCH Organization की फ़ैशन डिजाइनर सदस्यों द्वारा माडर्न सिलाई प्रशिक्षण की वर्क्शाप का आयोजन भी किया जायेगा।
शुरुवात से ही इस प्रोजेक्ट मे जुडी SOCH Organization कि सदस्य भुलि रोशनी चौहान ने सर्वे से लेकर आज इस प्रोजेक्ट कि शुरुवात तक अपना पूरा सहयोग दिया , भुलि रोशनी चौहान जो की गांव में रहकर मशरूम उत्पादन, होम स्टे आदि जैसे कामों को सम्भालती हैं और अपने क्षेत्र कि लड्कियों के लिये प्रेरणा स्रोत हैं।आगे अगले कुछः महिनों तक यह केन्द्र दीप नेगी, रोशनी चौहान एवं शुभम रावत जी की देख-रेख मे चलेगा । SOCH Organization के सदस्य शुभम रावत भी इस प्रोजेक्ट में शुरुवात से जुडे रहे और मशिनों और सिलाई से संभदित बाकि सामान को देहरादून से दूर रुद्रप्रयाग, उखीमठ फ़िर पैदल बरसाल गांव पहुंचाने का कार्य अन्य सदस्य अन्कुल रावत के साथ किया और आगे भी समय-समय पर प्रशिक्षण केंन्द्र पर सहयोग के लिये जाते रहेंगे।

SOCH Organization के सभी सदस्यों का धन्यवाद जिनके आर्थिक सहयोग से SOCH Organization इस केंन्द्र की शुरुवात करने में सफ़ल रहा है, और आगे भी अलग-अलग जिलों मे ऐसे केन्द्र खोलने के लिये सहयोग की आशा करता है। SOCH Organization का उद्देश्य ऐसे कई केन्द्र उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों के दूर-दरस्थ गांवो में खोलने का है, जिसमें आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है|
SOCH Organization के सभी सदस्यों के साथ-साथ रोशनी चौहान, Subhi Rawat शुभम रावत, अन्कुल रावत, Deepp Negi दीप नेगी जी का धन्यवाद। हमें आशा है कि SOCH Organization की यह पहल हमारे पहाड की दिदी/भुलियों को उनके सपनों को पूरा करने में मदद करेगी|
शुभकामनायें
अगर आप भी SOCH की सोच को सपोर्ट करना चाहते हैं, आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहते हैं तो, जरूर जुडें और निचे लिखें वत्सप्प नम्बर या ई-मेल से संपर्क करें|
+917300758707, sochorganization2017@gmail.com
Thanks & Regards
SOCH Organization
Social Organization for Connecting Happiness
Reg. No. 53/2017-2018
Mathura Wala Road, Dandi
Dehradun, Uttarakhand – 248001
+917300758707, +918272801370,
https://www.facebook.com/SOCHOrganizationUK
https://www.instagram.com/sochorganization
https://www.linkedin.com/in/sochorganization/
https://twitter.com/SOCHHappiness

#गाँव_गाँव_सोच_आर्गनाइजेशन

#Uttarakhand

#SOCH_Organization_Uttarakhand

हमारे फ़ेसबुक एवं इंस्टा पेज को फ़ॉलो करें और हमसे जुड़कर हमें प्रोत्साहित करें।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Facebook Page –
https://www.facebook.com/SOCHOrganizationUK?mibextid=JRoKGi
Insta Page –
https://instagram.com/sochorganization…
SOCH Organization Uttarakhand
सोच को सोच नाम भी इसी कारण से दिया गया है कि किसी भी काम की शुरुवात सबसे पहले उसके सोचने से शुरू होती है।
और अगर हम सभी एक सकारात्मक और अच्छी सोच रखते हैं तो उस सोच से किया गया काम भी अच्छा होगा और सकारात्मक होगा।
SOCH का पूरा नाम “Social Organization for Connecting Happiness” है ।
इसमें कनेक्टिंग (जोड़ना) शब्द को उद्देश्य पूर्वक जोड़ा गया है।
हम मानते हैं कि समाज में , इस धरा पर ख़ुशियाँ पहले से विद्यमान है , हम संस्था के तौर पर, संगठन के तौर पर, या व्यक्तिगत तौर पर बस ख़ुशियों को जोड़ते भर हैं। हम उन्हें बनाते नहीं हैं बस उन्हें ढूढ़ंते हैं और जिन्हें सहयोग चाहिए उनसे जोड़ते हैं। हमारी संस्था या सदस्यों को यह अहं ना आए की हमने इसकी मदद करी, उसकी मदद करी बल्कि उन्हें ये भाव आये की हमने बस ख़ुशियों को जोड़ा है क्योंकि देने वाला तो ईश्वर है, हम बस जोड़ते भर हैं। यही SOCH की सोच है |
प्रणाम एवं धन्यवाद
Team SOCH Organization
Uttarakhand
Whatsapp – 8272801370
Email – sochorganization2017@gmail.com
Reg. No. UK0600312023010330

#ngo #soch #sochuttarakhand ngo #sochorganizationforconnectinghappiness #sochorganization #help #needy #computer #computersetup #computertraining #computercentre #training #badkot #uttarkashidiaries #uttarkashi #uttarkashi❤ #educationsupport #education #uttarakhand #village #villagestudents #sochorganizationforconnectinghappiness #almora #almorahills #almoradiaries #ranikhet #ranikhetdiaries #students #computerstudents #tehrigarhwal #tehridam #tehrigarhwal💝

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top