#सुरक्षा_ही_बचाव_है
क्रम जारी है……….
गंगी टिहरी गढ़वाल में सुदूर एक गाँव जो चमियाला से लगभग सत्तर किलोमीटर दूर बसा है। 150 परिवार वाले इस गाँव के प्रधान जी से #सोच ऑर्गनाइज़ेशन को जब ये सूचना मिली की उनके गाँव में फ़िलहाल कहीं से भी मास्क, सेनेटाइज़र, आक्सीमीटर, थर्मामीटर की सहायता नहीं मिली है तो ऐसे में सोच टीम टिहरी द्वारा बारिश के कारण कई जगह से टूटे रास्ते को पार कर गंगी तक मास्क, सेनेटाइज़र, आक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि पहुंचाने का कार्य पूरा किया गया। सोच ऑर्गनाइज़ेशन का संकल्प मजबूत था तो सोच गंगी तक अखिर पहुंच ही गई।
गाँव के लोगों ने आशिर्वाद दिया, गाँव वालों को वैक्सीन लगाने के लिए भी जागरूक किया और सुन कर अच्छा लगा कि कुछ लोग एक डोज वैक्सीन की लगा भी चुके हैं।
हमारी कोशिश यही रही कि लोग सावधानी बरते अगर वो भीड़ वाली जगह जाते हैं। अपना ख्याल रखे और जल्द से जल्द वैक्सीन लगाएं ताकि गंगी गाँव सुरक्षित रहे।
सोच ऑर्गनाइज़ेशन टिहरी के सदस्य Ashutosh Joshi आशुतोष जोशी, जयंत, सौरभ नेगी को गंगी तक सोच के मिशन को पहुंचाने के लिए आभार एवं सेल्यूट।

अगर आप भी अपना सहयोग देना चाहते हैं तो सोच ओर्गनाइज़ेशन के निम्नलिखित नम्बर पर वत्सअप करें – 7300758707
PayTM/Gpay/PhonePay – 7300758707


